वाशिंगटन: संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलोराडो राज्य में शनिवार रात एक LGBTQ नाइट क्लब में हमलावर ने लोगों की भीड़ पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में 5 लोगाें की मौत हो गई और 18 लोग घायल हुए हैं। सामूहिक गोलीबारी की यह घटना “क्लब क्यू” नामक क्लब में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस लेफ्टिनेंट पामेला कास्त्रो ने कहा कि अधिकारियों को रात 11:57 बजे से गोलीबारी की सूचना मिली थी।

घटनास्थल से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चला है। घायलों को इलाज के लिए समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनके बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है। क्लब के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहें हैं।

कब-कब हुई अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जुलाई तक अमेरिका में कुल 309 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें 0 से 11 साल के 179 बच्चों, 12 से 17 साल के 670 किशोरों की मौत हो चुकी है। साल 2021 अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की 693 घटनाएं हुई थी। जबकि 2019 में 417 जगहों सामूहिक गोलीबारी हुई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ