Video: भीषण आग, 4 पुलिसवाले और 90 जिंदगियां; देखिए कैसे जान दांव पर लगाकर बचाईं?

Policemen Saved Lives of 90 people: बिल्डिंग में आग लगने के बाद 4 पुलिस वाले अंदर जाते हैं और 90 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लेते हैं। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Policemen Saved Lives of 90 people

इमारत में लगी आग

Policemen Saved Lives of 90 people: ब्रिटेन की राजधानी लंदन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लंदन पुलिस के 4 अधिकारी भागकर एक जलती हुई इमारत में घुस कर लोगों को बाहर निकालते हैं। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया और कहा कि 4 पुलिस अधिकारियों ने जान जोखिम में डालकर 90 से अधिक लोगों की जान बचाई।

विज्ञापन

फुटेज में देखा जा सकता है कि चार अधिकारी हिम्मत दिखाकर बिल्डिंग में घुसते हैं और 90 से ज्यादा लोगों की जान बचा लेते हैं। विभाग ने अपनी पोस्ट में कहा कि अधिकारियों की बहादुरी और समर्पण के कारण इस अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई और दमकलों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। बता दें कि सोशल मीडिया पर वीडियो को अपलोड किए जाने के बाद से अब तक इसे करीब 76 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं 3700 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

इंस्टाग्राम यूजर इस वीडियो को देखकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे आपकी चिंता है। यह बहुत खतरनाक काम है आपको इसके लिए जनता का समर्थन नहीं मिलता। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि लंदन के हर कोने में रोज बढ़िया काम होता है। आप पूरी राजधानी में सबसे बहादुर अधिकारी हैं। आप इस शहर के गुमनाम नायक हैं जो कि सिर्फ अपना काम कर रहे हैं। किसी अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत-बहुत बधाई। यह वास्तविकता में स्वैट सीरीज देखने जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ