दिल्ली में बॉयलर फटा, 3 लोग जिंदा जले; 7 बुरी तरह झुलसे, नरेला में एक फैक्ट्री में मचा हड़कंप

Delhi Fire Incident: दिल्ली में आज तड़के हुए भीषण अग्निकांड में 3 लोग जिंदा जलकर मर गए हैं। हादसा एक फैक्ट्री में हुआ। अचानक बॉयलर फटा और भीषण आग लग गई। इससे पहले कि मजदूर बाहर निकल पाते, आग की चपेट में आ गए।

Delhi Narela Factory Fire

Delhi Narela Factory Fire

Delhi Narela Factory Fire: दिल्ली में नरेला स्थित भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में फूड फैक्ट्री में बॉयलर फट गया, जिससे भीषण आग लग गई। आग में जिंदा जलने से 3 लोग मारे गए। वहीं 7 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। हादसा आज सुबह करीब 3 बजे हुआ। घायलों को सत्यवादी राजा हरिशचंद्र हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बॉयलर फटने से गैस लीक हुई, जिसकी वजह से आग लगने की आशंका पुलिस ने जताई है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

फैक्ट्री में होता था मूंग दाल सुखाने का काम

दिल्ली पुलिस के अनुसार, नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री नंबर H-1249 में आग लगी है। श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में मूंग की दाल कोक सुखाने का काम किया जाता था और सुबह के समय मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक बॉयलर फट गया। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय श्याम पुत्र जगदीश, 30 वर्षीय राम सिंह पुत्र गिरजा शंकर और 42 वर्षीय बीरपाल पुत्र राजाराम के रूप में हुई।

विज्ञापन

तीनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायलों की पहचान 26 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र राकेश शर्मा, 19 वर्षीय आकाश पुत्र कन्हैया लाल, 21 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र राजू कुशवाह, 19 वर्षीय रवि कुमार पुत्र जयकिशन, 25 वर्षीय मोनू पुत्र जगदीश नारायण शर्मा और 32 वर्षीय लालू पुत्र बंश लाल कुशवाह के रूप में हुई। घायलों के अनुसार, पाइप लाइन में गैस रिसाव के दौरान कंप्रेसर गर्म होने से विस्फोट हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ