Watch Video: मैं निकला गड्डी ले के...; जब बंदर ने संभाल लिया फायर ब्रिगेड की गाड़ी का स्टीयरिंग तो मची अफरा-तफरी

monkey created chaos: हाल ही में एक वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बंदर ड्राइवर बन गया। जब वह गदर फिल्म के तारा सिंह की तरह गड्डी ले के निकलने लगा तो हर तरफ गदर मच गया।

Money in Fire Tender Vehicle01

सदियों से कहावतें ऐसे नहीं बनी हुई, बंदर के हाथ में बंदूक ठीक, बंदर के हाथ में उस्तरा…आदि। ‘बंदर’। ये शब्द ही ऐसा है कि जुबां पर आते आंखों के आगे उत्पात की फिल्म चलनी शुरू हो जाती है। हाल ही में एक वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बंदर ड्राइवर बन गया। ड्राइवर भी ऐसा-वैसा नहीं, बल्कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी का। इसके बाद जब वह गदर फिल्म के तारा सिंह की तरह गड्डी ले के निकलने लगा तो हर तरफ गदर मच गया। घंटेभर के बाद बड़ी मुश्किल से वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बंदर को काबू किया, तब कहीं जाकर स्टाफ की जान में जान आई।

विज्ञापन

पंजाब के जालंधर का है वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो पंजाब के महानगर जालंधर का बताया जा रहा है। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर गौरव बस्सी नामक यूजर ने शेयर किया है। इसमें एक बंदर को फायर ब्रिगेड की गाड़ी देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि जब बंदर जालंधर के फायर ब्रिगेड दफ्तर में घुस गया तो इसके बाद खौफ में आए ऑफिस के अधिकारी-कर्मचारी बाहर की तरफ दौड़ पड़े। आनन-फानन में वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उत्पाती बंदर को काबू किया। हालांकि इस दौरान करीब 1 घंटे तक हर कोई खौफ में नजर आया।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

>

जानें एक ऐसे बिल्ले के बारे में, जो पहले ही कर देता था मौत की भविष्यवाणी

विज्ञापन

इस बारे में घटना के चश्मदीद लोगों की मानें तो पहले यह बंद बंदर फायर ब्रिगेड दफ्तर में घुसा था। इसके बाद उसे भगाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह यहां से निकलने का नाम नहीं ले रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद जब ऑफिस से निकाला गया तो बाहर खड़ी गाड़ी में घुस गया। बहुत देर तक गाड़ी के साथ छेड़खानी करता रहा। गनीमत रही कि इस दौरान महानगर में किसी तरह की कोई आगजनी जैसी घटना नहीं घटी, नहीं तो विभाग बंदर से छुटकारा पाने की जुगत में लगा रहता और संबंधित जगह आग तांडव मचा रही होती।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ