Viral video: प्रयागराज में अर्धनग्न होकर कार की छत पर कुछ युवकों का डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक जमकर हुड़दंग करते और एक-दूसरे को शराब से नहलाते दिखाई पड़ रहे हैं। युवक शराब के नशे में हैं, किसी राहगीर ने ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है।
शराब के नशे में धुत दिखाई पड़ रहे हैं युवक
जानकारी के अनुसार यह वीडियो प्रयागराज रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 के सामने का बताया जा रहा है। नेटिजन्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में कुछ युवक सफेद रंग की कार की सनरूफ से बाहर निकलकर कार के ऊपर चढ़ जाते हैं। युवक शराब के नशे में धुत दिखाई पड़ रहे हैं।
युवक कमीज उतारकर डांस करते हैं
युवक कार में गाना चलाकर नाचते हैं, शोर मचाते हैं और एक-दूसरे पर शराब डालते हैं। इस दौरान युवक अपनी कमीज भी उतारकर फेंक देते हैं। काफी देर युवकों का यह हुल्लड़ पार्टी चलती रहती है। युवक कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते नजर आए। आसपास से गुजर रहे किसी शख्स ने भी उन्हें ऐसा करने से रोकने की हिम्मत नहीं की।
पुलिस ने लिया ये एक्शन
सड़क पर जिस जगह ये युवक कार के ऊपर हुड़दंग करते दिख रहे हैं आसपास बड़ी संख्या में ट्रैफिक चलता दिखाई पड़ रहा है। आसपास से निकलते लोग युवकों को देख उनकी वीडियो बना रहे हैं। कार के रियर शीशे पर बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बता दें लोकसभा चुनाव को लेकर प्रयागराज में धारा 144 लागू है। वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने कार जब्त की और उसका 24500 रुपये का चालान किया है।
ये भी पढ़ें: 50 लोगों ने छोड़ा हिंदू धर्म, गुजरात के सुरेंद्रनगर में इस जाति के लोगों को घोड़े पर चढ़ने की इजाजत नहीं
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
49 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
64 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
65 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
65 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
94 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
96 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
97 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
99 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
100 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
108 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines