50 लोगों ने छोड़ा हिंदू धर्म, गुजरात के सुरेंद्रनगर में इस जाति के लोगों को घोड़े पर चढ़ने की इजाजत नहीं

Gujarat news: बौद्ध धर्म अपनाने वाले लोगों ने करीब एक माह पूर्व इस बारे में स्थानीय कलेक्टर कार्यालय में अपने आवेदन जमा किए थे। इससे पहले अक्टूबर 2023 में अहमदाबाद में करीब 400 हिंदू लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया था।

flag
विज्ञापन

Gujarat news: गुजरात के सुरेंद्र नगर में रविवार को एक कार्यक्रम में लगभग 50  हिंदुओं ने बौद्ध धर्म (Buddhism) अपना लिया है। बता दें आज देशभर में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है, इस दौरान लोगों ने अपना धर्म परिवर्तन किया है। धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों ने इससे पहले स्थानीय प्रशासन के पास इसके लिए आवेदन किया था। बता दें इससे पहले भी अक्टूबर 2023 में अहमदाबाद में हुए एक कार्यक्रम में करीब 400 हिंदू लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया था।

अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव

बता दें सुरेंद्रनगर जिले में पिछले एक साल में करीब 100 लोगों ने धर्म परिवर्तन के लिए आवेदन किया है। रविवार को हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म में जाने वाले लोगों का आरोप था कि आज भी गुजरात के देहात इलाके में अनुसूचित जाति के युवाओं को दाढ़ी-मूंछ रखने की इजाजत नहीं है। आरोप है कि अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव होता है और उन्हें घोड़े तक पर चढ़ने की अनुमति नहीं है।

Advertisment

एक माह पूर्व आवेदन

जिन लोगों ने रविवार को बौद्ध धर्म अपनाया उन्होंने करीब एक माह पूर्व इस बारे में स्थानीय कलेक्टर कार्यालय में  अपने आवेदन जमा किए थे। दीक्षा लेने वाले लोगों का कहना था कि वे बौद्ध धर्म में शामिल हुए। इस धर्म में जातिगत भेदभाव के विपरीत सभी को समानता की दृष्टि से देखा जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ