Exclusive: 'कोई खिलाड़ी सड़कों पर अपने कपड़े उतरवाएगा क्या'? पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। रेसलर विनेश फोगाट की राजनीति में एंट्री को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस पर जुलाना की कांग्रेस प्रत्याशी ने बड़ी बात कही।

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat Exclusive Interview : हरियाणा विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवार भी उतार दिए गए हैं। इस बीच जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने News24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में बड़ा बयान दिया। वीडियो में देखें विनेश फोगाट का पूरा इंटरव्यू।

विनेश फोगाट ने कहा कि अगर अपनों का प्यार और साथ मिले तो आप हर किसी चीज से लड़ सकते हैं। मैं खुद को खुद किस्मत मानती हूं कि जनता मुझे इज्जत और सम्मान दे रही है। मैं बहुत मध्यम वर्ग से आई हूं, इसलिए मुझे मेहनत की कीमत पता है। मैं जनप्रतिनिधित्व के रूप में विधानसभा में जाना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा कि पॉलिटिक्स करने के लिए कोई खिलाड़ी सड़कों पर जाकर अपने कपड़े उतरवाएगा क्या? ओलंपिक मेडलिस्ट सड़कों पर बैठकर अपनी इज्जत को दांव पर लगाएगा क्या? ये छोटे सोच वाले लोग हैं। हमें इनसे विकास के मामले में आगे रहना है और लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ