हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सरफराज से लेकर शमी तक, अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी

अजीत अगरकर की विदाई के बाद भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ियों की वापसी टीम इंडिया में हो सकती है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन
मोहम्मद शमी/ Image Source: ANI

Mohammed Shami: भारतीट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म हो गया है. उनके कार्यकाल में कई स्टार खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया, जिन्होंने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. अगरकर ने अपने कार्यकाल में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया. ऐसे में अब उनकी विदाई के बाद कई स्टार खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. सरफराज खान को टेस्ट क्रिकेट में मौका मिल सकता है. उन्होंने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन भी किया है. इसके अलावा मोहम्मद शमी की भी वापसी टीम इंडिया में हो सकती है. वह लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. शमी ने दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले की पहली पारी में 4 विकेट भी लिए हैं. इसके अलावा लिस्ट में अगला नाम सूर्यकुमार यादव का है.

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था. लेकिन इसके बाद उनकी कप्तानी छीन ली गई और उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया. ऐसे में नए चीफ सिलेक्टर सूर्या को मौका दे सकते हैं. इसके अलावा विराट कोहली से भी नए चीफ सिलेक्टर बातचीत कर सकते हैं. उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खिलाया जा सकता है. अभिमन्यु ईश्वरन को भी भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिल सकता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola