हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

INDIA ने पटना में दिखाई ताकत, एक मंच पर आए राहुल, तेजस्वी और अखिलेश, देखिए Video

INDIA Alliance Rally In Patna: पटना में विपक्षी गठबंधन ने रविवार को जनविश्वास रैली आयोजित कर अपनी ताकत दिखाई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी इस रैली का हिस्सा बने। इस दौरान तेजस्वी यादव ने भाजपा और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
एक मंच पर आए थे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव

INDIA Alliance Rally In Patna: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को विपक्षी महागठबंधन की रैली हो रही है। इस रैली में राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक मंच पर साथ नजर आए। गांधी मैदान में हो रही इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम भाजपा के आईटी सेल से डरने वाले नहीं हैं। आरक्षण की सीमा को 75 प्रतिशत तक करने का काम हमने किया। बिहार में जो 17 साल में नहीं हो पाया था वह हमने कर दिखाया। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा गोबर को गाजर का हलवा बनाकर परोसती है। इसके अलावा उन्होंने नीतीश कुमार की जदयू को भी निशाने पर लिया और कहा कि यह पार्टी 2024 में खत्म हो जाएगी।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola