Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IND vs AUS: पर्थ में टीम इंडिया की ‘सीक्रेट’ तैयारी, ऑस्ट्रेलिया पर पड़ेगी भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। टीम इंडिया पर्थ में सीक्रेट अंदाज में तैयारी कर रही है, जो ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ सकती है।

Author Edited By : Shubham Mishra
| Updated: Nov 13, 2024 16:32
Share :
Virat Kohli

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का रोमांच 22 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। टीम इंडिया कंगारुओं से भिड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने पर्थ के मैदान पर प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया का किला लगातार तीसरी बाद भेदने के लिए टीम इंडिया ने पर्थ में सीक्रेट प्लान तैयार किया है। पर्थ में जहां टीम इंडिया प्रैक्टिस कर रही है उस एरिया को पूरी तरह से कवर कर दिया गया है।

टीम के नेट प्रैक्टिस सेशन में किसी को भी आने की परमिशन नहीं दी गई है। यहां तक सपोर्ट स्टाफ को भी प्लेयर्स की प्रैक्टिस के दौरान फोटो या वीडियो लेने से मना कर दिया गया है। टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के समय पर मीडिया को भी आने की इजाजत नहीं है। भारतीय टीम को सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में ही खेलना है। टीम इंडिया की निगाहें सीरीज का आगाज जीत के साथ करने पर होगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों की राह आसान नहीं होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- VIDEO: साल 2008 के बाद पहली बार होगा ऐसा! अब मेगा ऑक्शन में छिड़ेगा ‘घमासान’

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: आकाश चोपड़ा की चाहत, तीसरे टी-20 में यह खिलाड़ी करे टीम इंडिया के लिए डेब्यू

---विज्ञापन---
First published on: Nov 13, 2024 04:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें