IPL 2025

VIDEO: साल 2008 के बाद पहली बार होगा ऐसा! अब मेगा ऑक्शन में छिड़ेगा 'घमासान'

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार पिछले सीजन अपनी-अपनी टीमों के लिए कप्तानी करने वाले कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं इस बार एक या दो नहीं बल्कि सात टीमों के कप्तान बदलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सऊदी अरब के जेद्दाह में 24 और 25 नवंबर को मेगा ऑक्शन होगा। इस बार मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की चांदी होने वाली है। इतना ही नहीं मेगा ऑक्शन में इस बार पिछली बार के कई कप्तान भी शामिल हैं। जिसमें ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार एक या दो नहीं बल्कि सात टीमों के कप्तान बदलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसा साल 2008 के बाद पहली बार देखने को मिल सकता है जब सात टीमें अपने नए कप्तानों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं। मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स, आरसीबी, लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें कप्तान की तलाश करती हुई दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा रिपोर्ट ये भी सामने निकलकर आ रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स भी इस बार रुतुराज गायकवाड़ को हटाकर नया कप्तान चुन सकती है।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ