T20 World Cup 2024 Team India (1)

Video: IND vs AFG, Team India की प्लेइंग xi में हो सकता है बदलाव, इस खिलाड़ी की एंट्री लगभग तय

T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम सुपर-8 में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है। टीम ने ग्रुप स्टेज के सभी मैच अमेरिका में खेले थे, जहां टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब सुपर-8 के मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे। इसलिए माना जा रहा है कि टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में भी बदलाव हो सकता है।

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में अपनी जगह बना ली है। भारतीय टीम सुपर-8 में 20 जून को अफगानिस्तान, 22 जून को बांग्लादेश और 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी। भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीते थे। टीम का 1 मैच बारिश के कारण रद्द भी हो गया था। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मैच अमेरिका में खेले थे। लेकिन अब सुपर-8 के सभी मैच भारतीय टीम वेस्टइंडीज में खेलेगी। वेस्टइंडीज की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद देती है। ऐसे में क्रिकेट के जानकार ये मान कर चल रहे हैं कि भारतीय टीम सुपर-8 में अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा प्लेइंग-11 में भारतीय टीम 3 तेज गेंदबाजों के साथ खेल रही है। माना जा रहा है कि सुपर-8 में 1 तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन से बाहर करके टीम अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। इनमें सबसे ज्यादा संभावना कुलदीप यादव की बनी हुई है। कुलदीप यादव चाइनामैन हैं और वह अपनी कलात्मक गेंदबाजी से वेस्टइंडीज की पिच पर कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में भारतीय टीम की सुपर-8 में प्लेइंग-11 कुछ यूं हो सकती है। कुलदीप यादव को किस खिलाड़ी की जगह टीम में एंट्री मिलेगी, इसे वीडियो में आप समझ सकते हैं।

विज्ञापन

सुपर-8 में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ