---विज्ञापन---

Video: राशिनुसार जानिए होलिका दहन के नियम, मेष से लेकर मीन राशि तक क्या करें, क्या ना करें?

Holika Dahan 2026: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है. इस बार फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन एक दिन पहले किया जाएगा. आप होलिका दहन के अवसर पर राशि अनुसार क्या करें क्या नहीं? चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

---विज्ञापन---

Holika Dahan 2026: होली की तिथि 3 मार्च को पड़ रही है लेकिन होली पर ग्रहण लगने के कारण होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा. होलिका दहन के बाद अगले दिन ग्रहण के कारण रंगोत्सव नहीं होगा इसके अगले दिन 4 मार्च को होली खेली जाएगी. होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा. होलिका दहन के अवसर पर सभी राशियों के जातकों को अपनी राशि के अनुसार उपाय करने चाहिए. राशिनुसार जाने होलिका दहन पर क्या करें क्या नहीं?

मेष राशि – मेष राशि के जातकों को पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा की ओर खड़े होकर होलिका में होलिका दहन की सामग्री डालें. इस सामग्री को अर्पित करते समय मंगल देव के मंत्र ॐ अंग अंगारकाय नमः का जाप करें. होलिका दहन के बाद गाजर के हलवे का प्रसाद बाटें.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों को होलिका दहन के समय दक्षिण-पूर्व दिशा में खड़े होकर होलिका दहन की सामग्री डालनी चाहिए. शिव गायत्री मंत्र का जाप करें. होलिका दहन के बाद 11 चुटकी राख और एक चांदी का सिक्का बांधकर तिजोरी में रखें. अन्य सभी 12 राशियों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें – Holi 2026: होली पर खूब होते हैं टोने-टोटके, बचाव ही है इसका सबसे बड़ा उपाय, जानिए तरीका

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 02, 2026 04:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola