T20 WC 2024: नया ओपनर..नया फिनिशर, USA के खिलाफ चौंका सकती है टीम इंडिया की Playing 11

T20 World Cup 2024 IND Vs USA: कप्तान रोहित शर्मा यूएसए के साथ होने वाले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव देखने को मिल सकता है।

T20 World Cup 2024 team india

T20 World Cup 2024 IND Vs USA: टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला 12 जून को मेजबान यूएसए के साथ खेलने वाली है। टीम इंडिया ने अभी तक अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। अब यूएसए के खिलाफ जीत दर्ज करके टीम इंडिया सुपर-8 में जगह बनाना चाहेगी। वहीं इस मैच को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस मैच में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी भी बदल सकती है तो वहीं एक नए फिनिशर को भी टीम में शामिल किया जा सकता है।

इस मैच में रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। इसके अलावा शिवम दुबे को बाहर करके संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। सुपर-8 के मुकाबलों से पहले कप्तान रोहित ये एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ