Uncapped Players

T20 WC 2024: इन 4 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, IPL में बरपा रहे कहर

T20 World Cup 2024 Uncapped Players: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कई खिलाड़ी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इन खिलाड़ियों को देखकर कहा जा रहा है कि ये वर्ल्ड कप टीम में जगह बना सकते हैं।

T20 World Cup 2024 Uncapped Players: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सिलेक्टर्स आईपीएल के प्रदर्शन पर भी नजरें जमाए बैठे हैं। कहा जा रहा है कि सिलेक्टर्स कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका देना चाहते हैं, जो आईपीएल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हाहाकार मचा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वे कौनसे 4 अनकैप्ड प्लेयर हैं, जिन्हें टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है।

विज्ञापन

इनमें सबसे पहला नाम है सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का। अभिषेक शर्मा ने पिछले 6 मैचों में 35.17 के औसत और 197 की स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं। अभिषेक बेहतरीन ओपनर होने के साथ-साथ लेफ्ट आर्म स्पिनर भी हैं। जिससे टीम इंडिया को ऑलराउंडर के तौर पर फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन

इस लिस्ट में दूसरे खिलाड़ी हैं मयंक यादव…जिन्होंने अपने पहले ही मैच में सबसे तेज गेंद फेंकी थी। अगले मैच में उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ डाला। वे लगातार 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्हें एक्स फैक्टर माना जा रहा है। तीसरे खिलाड़ी हैं शशांक सिंह…पीबीकेएस के खिलाड़ी ने पिछले 6 मैचों में 73.17 के औसत से 146 रन जड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 184 से ज्यादा का है।

इसी टीम से एक और खिलाड़ी हैं आशुतोष शर्मा…आशुतोष ने 3 मैचों में 47.50 के औसत और 197.91 के स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाए हैं। आशुतोष को भी एक्स फैक्टर वाला खिलाड़ी माना जा रहा है। देखना होगा कि सिलेक्टर्स की नजर में कौनसा खिलाड़ी फिट बैठता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ