T20 World Cup 2024 Afghanistan
विज्ञापन

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड की 37 साल बाद बत्ती हुई गुल

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान की टीम इतिहास रचते हुए सुपर-8 में पहुंच चुकी है। टीम ने टूर्नामेंट में अब तक के अपने तीनों मैच में जीत हासिल की है। अफगानिस्तान के सुपर-8 में एंट्री करने के साथ ही न्यूजीलैंड का पत्ता इस वर्ल्ड कप से साफ हो गया है। न्यूजीलैंड की टीम 37 साल के बाद विश्व कप के ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है।

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इस बार अफगानिस्तान की टीम ने इतिहास रचते हुए टूर्नामेंट के अगले चरण में एंट्री कर ली है। राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय बनी हुई है। अफगानिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में युंगाडा को 125 रन के अंतर से हराकर जो लय हासिल की वो अब तक बनी हुई है। अफगानिस्तान की टीम ने विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही न्यूजीलैंड की टीम को भी करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में उसके आगे बढ़ने की राहें मुश्किल कर दीं थी। अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन के बड़े अंतर से हराकर इस टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद अफगानिस्तान ने पापुआ गिनी को भी 7 विकेट से रौंदकर सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है। अफगानिस्तान टीम ने अब तक अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीता है। टीम का अगला मैच वेस्टइंडीज से 18 जून को होगा। इस मैच में भी अफगानिस्तान की टीम जीत दर्ज करके अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया का सुपर-8 में इस टीम से हो सकता है दूसरा मैच, सामने आया अनोखा समीकरण

विज्ञापन

अफगानिस्तान की टीम के सुपर-8 में पहुंचने से सबसे बड़ा नुकसान न्यूजीलैंड की टीम को हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम 37 साल बाद किसी भी वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम 1987 के वनडे विश्व कप में ग्रुप स्टेज से बाहर हुई थी। अफगानिस्तान की टीम ने अब तक जैसा प्रदर्शन किया है। उस हिसाब से वह सुपर-8 में भी बड़ी टीमों के खिलाफ उलटफेर कर सकती है। अफगानिस्तान की टीम इससे पहले 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में और पाकिस्तान की टीम को भी मात दे चुकी है। कैसा रहा है अफगानिस्तान टीम का सफर आगे वीडियो में देखें-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ