टीम इंडिया का सुपर-8 में इस टीम से हो सकता है दूसरा मैच, सामने आया अनोखा समीकरण
T20 World Cup 2024 Team India: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में टीम इंडिया के मैच किस-किस टीम के साथ हो सकते हैं, आइए जानते हैं।
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

T20 World Cup 2024 Team India: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह बना ली है। भारतीय टीम 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। अब उसका आखिरी मुकाबला 15 जून को कनाडा के खिलाफ होगा। इस मैच में जीत-हार का फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अब उसके सुपर-8 के 3 मैच भी लगभग साफ होने लगे हैं।
भारतीय टीम का पहला मुकाबला C ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली टीम से होना माना जा रहा है। ये टीम अफगानिस्तान हो सकती है क्योंकि उसके पास 2 मैचों में जीत के बाद 4 पॉइंट और +5.225 का नेट रन रेट है। ये मैच 20 जून को खेला जाएगा। दूसरी ओर टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला D ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। ये टीम बांग्लादेश हो सकती है। फिलहाल वह डी ग्रुप में दूसरे ही स्थान पर है। इसी तरह टीम इंडिया का सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला भी तय हो गया है। ये मैच 24 जून को होगा।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: