Manthan 2024

'200 के पार नहीं पहुंच पाएगा NDA', मंथन 2024 में और क्या-क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Manthan 2024 : न्यूज 24 चैनल के विशेष संवाद और विश्लेषण कार्यक्रम ‘मंथन’ में आज एक्टर और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शिरकत की। इस दौरान न्यूज 24 की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद ने मंथन 2024 में शत्रुघ्न सिन्हा से खास बातचीत की।

Manthan 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक्टर और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने न्यूज 24 के मंथन 2024 में बेबाकी से अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए राजनीति की हवा अनुकूल है। हमारे पास लोगों की शक्ति है, जनशक्ति है। उनके पास मुद्दों की कमी है। उनके पास सिर्फ धनशक्ति है। जनशक्ति धनशक्ति पर भारी पड़ेगी।

विज्ञापन

टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं पॉलिटिशियन के साथ-साथ एक जेंटलमैन और शरीफ व्यक्ति भी हूं। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद देश में शांति होगी, सद्भावना-भाईचारा होगा, गरीबों का उत्थान होगा, किसानों का भला होगा। देश सही दिशा में आगे बढ़ेगा। हमारे दोस्त भी कुछ कहे, लेकिन आज देश में बहुत महंगाई है। आपने किसानों की आय दोगुनी करने की बात की थी, जोकि नहीं हुआ। 4 जून के बाद कहीं उनका रिजल्ट 2004 की तरह न आ जाए। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है तो फिर महंगाई क्यों कम नहीं हुई। वो लोग चाहे जितनी मेहनत कर ले, लेकिन 200 के पार नहीं पहुंच पाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ