Shardiya Navratri 2026: आज नवरात्रि का पहला दिन है. शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना की जाती है. आज कलश स्थापना करने के साथ ही गणेश जी की स्थापना और नवग्रहों की स्थापना करनी चाहिए. गणेश जी की स्थापना के लिए एक मिट्टी से बना हुआ करवा लें. उसमें चावल भर लीजिए उस पर रोली से स्वास्तिक बना दीजिए. एक सुपारी लेकर उसके ऊपर कलावा लपेट करके गणेश जी को गौरी के दाहिने तरफ स्थापित कर दीजिए. गाय के गोबर या हल्दी को गूंथ करके उसकी एक गौरी बना सकते हैं.
सूर्यादि नवग्रह की स्थापना
आपको सूर्यादि नवग्रह की स्थापना के लिए गणेश जी स्थापित किए कलश के पास एक कलश रखना चाहिए. आप उस मिट्टी के कलश में चावल भरकर सुपारी पर कलावा लपेटकर सूर्यादिक नवग्रह की स्थापना कर दीजिए. इसके अलावा तीसरे कलश में चावल भरकर उसके ऊपर सुपारी पर नीला कलावा या लाल कलावा लपेटकर बटुक भैरव की स्थापना करें. भैरव जी मां दुर्गा के प्रमुख द्वारपाल हैं. मां दुर्गा के साथ ही भैरव की उपासना करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें – Vastu Upay: नवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें, जानिए वजह
नवग्रहों की पूजा
आप नवग्रहों की पूजा के लिए सूर्यादि नवग्रह देवताभ्यो नमः ॐ सूर्यादि नवग्रह देवताभ्यो नमः मंत्र का जाप करें. आपको नवग्रहों के मंत्रों का जाप करने के साथ ही नवग्रह पर धीरे-धीरे चावल के दाने छोड़ने चाहिए और उसके बाद थोड़ा जल छिड़कना चाहिए. जल चढ़ाने के बाद कलावा बांधे. इसके बाद हल्दी, रोली, सिंदूर चढ़ाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
11 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 days agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines