हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: नवरात्रि व्रत रखने वाले इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत के दौरान भक्तों को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. व्रत में कई गलतियों की वजह से आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा. आइये इन नियमों के बारे में पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
व्रत और पूजा के नियम (Photo Credit - AI)

Shardiya Navratri Puja Vrat Rules: नवरात्रि में लोग अक्सर स्नान करने के तुरंत बाद कपड़े पहनकर पूजा करते हैं. नहाने के तुरंत बाद कपड़े पहनने से यह गीले हो सकते हैं. आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि, नवरात्रि में गीले कपड़े पहनकर मां दुर्गा की उपासना नहीं करनी चाहिए. इसके अलावा महिलाओं को गीले बालों और बाल खोलकर मां दुर्गा की पूजा नहीं करनी चाहिए. नवरात्रि का व्रत करने वाले व्यक्ति को जमीन पर सोना चाहिए.

खाने का रखें ध्यान

आपको नवरात्रि व्रत के दौरान परिवार के बाहर से आए किसी भी खाने की चीज को खाने से परहेज करना चाहिए. आपको दान की चीजों को खाने से बचना चाहिए. नौ दिनों तक व्रत करने वाले लोगों को रोजाना मां दुर्गा की अराधना करनी चाहिए. आप दिन के समय शौच जाते हैं तो, इसके बाद कपड़े बदल लेने चाहिए. आप शौचालय का प्रयोग करने के बाद शाम को फिर से पूजा करने से पहले स्नान कर लें. नवरात्रि व्रत के दौरान आपको पवित्रता का खास ध्यान रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2026: खाने से जुड़ी गलतियों के अलावा इन कारणों से टूट सकता है नवरात्रि का व्रत, जानिए जरूरी नियम

विज्ञापन

सोने से जुड़े नियम

आप जमीन पर नहीं सो सकते हैं तो, लकड़ी की चौकी यानी तख्त पर सो सकते हैं. इसमें कोई दोष नहीं है. आप तख्त पर सो रहे हैं तो, एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए. आपके तख्त की ऊंचाई घर के मंदिर से ऊपर नहीं होनी चाहिए. पूजा वाले कमरे में सोने के दौरान आपका बेड मंदिर से नीचा होने पर आप लकड़ी के बिस्तर पर सो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola