Shani Vakri 2026: आज 26 और 27 जुलाई की मध्यरात्रि में 1 बजकर 25 मिनट पर शनि ग्रह वक्री चाल चलने वाले हैं. शनि की चाल में परिवर्तन होना राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. रात को शनि का वक्री होना कुंभ और वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा इसके बारे में पंडित सुरेश पांडेय बता रहे हैं. शनि की वक्री चाल 11 दिसंबर 2026 तक रहेगी. इसके बाद शनि मीन राशि में फिर से मार्गी हो जाएंगे. शनि वक्री से कुंभ और वृषभ राशि के जीवन पर प्रभाव के बारे में जानते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगाी. इन्हें भाग्य पर निर्भर रहने की बजाय मेहनत करने की जरूरत है. मेहनत करने से इसका फल अवश्य मिलेगा. शनि के प्रभाव से लाभ होने के संकेत हैं. अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं. आप जल्द मुनाफे के लालच में फंसने से बचें. पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है. अनावश्यक खर्च से बचें और उधार देने पर लिखित में प्रमाण अपने पास रखें. किसी भी कानूनी प्रक्रिया में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कोई फैसला लें. पारिवारिक मामलों में परिवार के लोगों की सलाह अवश्य लें. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को नजरअंदाज न करें.
ये भी पढ़ें – Mangal ki Chaal: ग्रहों के सेनापति मंगल ने बदली अपनी चाल, क्रांतिवृत्त परिवर्तन चार राशियों के लिए बेहद शुभ
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों का जल्दबाजी और गुस्से के कारण काम बिगड़ सकता है. इन लोगों को अहंकार से बचना होगा. वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा आपके बने बनाए काम खराब हो सकते हैं. निवेश को लेकर कोई भी फैसला सोच-विचार कर लें. वरना भविष्य में इसके कारण नुकसान हो सकता है. साझेदारी के काम में पारदर्शिता रखने की जरूरत है. निवेश से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लेनी चाहिए. वाहन सावधानी से चलाएं. महीने के अंत में खर्चों के कारण परेशान हो सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें – Mangla Gauri Vrat 2026: सावन सोमवार की तरह मंगलवार भी होता है खास, इस दिन रखें मंगला गौरी व्रत, जानिए लिस्ट और महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
16 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
21 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 days agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines