Untitled design (66)

शरीर पर लगी अनगिनत गेंदें भी नहीं डिगा सकीं युवा बल्लेबाज का हौसला, शतक ठोककर बचाई टीम की लाज

रणजी ट्रॉफी में 23 साल के बल्लेबाज ने उत्तर प्रदेश की बंगाल के खिलाफ लाज बचा ली। बंगाल के बॉलर्स ने यंग बैटर पर अपनी आग उगलती गेंदों से अनगित वार किए, लेकिन वह बल्लेबाज का हौसला नहीं डिगा सके।

Priyam Garg Century: रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश और बंगाल के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा। यूपी की टीम जैसे-तैसे हार को टालने में सफल रही। टीम के लिए मसीहा बने युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग। प्रियम ने बंगाल के तेज गेंदबाजों के अनगित वार शरीर पर सहे और जोरदार शतक जमाते हुए टीम की लाज बचाने में सफल रहे। दूसरी पारी में वो प्रियम की इनिंग ही थी, जिसके दम पर उत्तर प्रदेश की टीम बंगाल के खिलाफ मैच ड्रॉ कराने में सफल रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिलेगा सरफराज खान को मौका

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रियम जब क्रीज पर उतरे, तो यूपी टीम ने अपने दो विकेट सिर्फ 31 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। बंगाल के गेंदबाज पूरी तरह से हावी नजर आ रहे थे। हालांकि, प्रियम एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 105 रन की नाबाद पारी खेलते हुए बंगाल टीम के अरमानों पर पानी फेर दिया। अपनी इस इनिंग के दौरान प्रियम ने 8 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के जमाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ