SOURCE- NEWS 24

Video: रॉयलटी और रीति-रिवाजों का मेल थी अनंत-राधिका की शादी, ऐसे बनी 'द ग्रेट इंडियन वेडिंग'

Video: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को 1 साल पूरे हो चुके हैं। इस शाही शादी में दुनिया के कोने-कोने से मेहमान आए थे। राधिका-अनंत की शादी भारत के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी।

Video: आज से ठीक 1 साल पहले रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से हुई थी। आज इन दोनों की पहली सालगिरह है। भारत के इतिहास में शाही शादियों का जब भी नाम लिया जाएगा, तो उस लिस्ट में राधिका-अनंत की शादी का भी जिक्र होगा। इस मैरिज इवेंट को ‘द ग्रेट इंडियन वेडिंग’ का नाम दिया गया था। इस शादी में पूरी दुनिया ने भारत की संस्कृति से लेकर मॉडर्न सेलिब्रेशन का तड़का देखा था।

विज्ञापन

वर्ल्ड वाइड गेस्ट लिस्ट

राधिका अनंत की शादी सिर्फ बॉलीवुड सितारों से नहीं बल्कि विदेशी सेलिब्रिटी, मेहमानों, बड़े-बड़े राजनेता, उद्योगपति से लेकर खेल जगत के तमाम लोगों से सजी थी। पीएम मोदी खुद राधिका-अनंत को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। शादी से पहले जामनगर में 3 दिन का मेगा संगीत इवेंट हुआ था, जिसमें रिहाना, दिलजीत दोसांझ, जस्टिन बीबर और सलमान खान, शाहरुख खान और सलमान खान ने परफॉर्म किया था।

विज्ञापन

भारतीय परंपराओं को दर्शाया

राधिका-अनंत की शादी समारोह की शुरुआत गणेश पूजा से हुई थी। इसके बाद एक समूह विवाह का भी आयोजन किया गया था। शादी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ की गई थी। शादी का हिस्सा बनने कई धर्मगुरु भी पहुंचे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ