Iran America tension

Video: ईरान ने अमेरिकी बेस पर किया हमला, पेंटागन ने की मिसाइल गिरने की पुष्टि

Video: ईरान और इजराइल की जंग के बीच अमेरिका ने ईरान पर हमला किया। हालांकि, यह हमले जल्द ही रुक गए। अमेरिका ने ईरान के बेस पर हमला करने की बात कही थी। अब ईरान की मिसाइल अमेरिकी बेस पर गिरने की पुष्टि पेंटागन ने की है।

Video: जून में अमेरिका ने ईरान पर हमले किए। उस दौरान अमेरिका ने दावा किया कि हमने ईरान में नतांज और इसफाहान की न्यूक्लियर साइट्स पर हमले किए हैं। हालांकि, उस दौरान अमेरिका ने ईरान के हमले की पुष्टि नहीं की थी। हाल की मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने अब हमले की पुष्टि कर दी है। अमेरिका ने माना कि 22 जून को ईरान ने कतर में बने अमेरिकी मिलिट्री एयरबेस पर हमला किया था, जिसमें बैलिस्टिक मिसाइलों से नुकसान भी हुआ है। पेंटागन की तरफ से दिए गए बयान में जानकारी दी गई कि इस हमले में बेस को हल्का ही नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने कतर एयरबेस पर करीब 6 हमले किए थे। हालांकि, पेंटागन की तरफ से कहा गया कि हमले के बाद भी एयरबेस पूरी तरह से चालू है, वहां पर कुछ ही जगह पर हल्का नुकसान हुआ है। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ