हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: मीन राशि के लिए खुशखबरी लेकर आएगा शुभ संयोग, प्रयास होंगे सफल, मिलेगा किस्मत का साथ

Horoscope 2026: जुलाई का महीना मीन राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. इन लोगों को शुभ संयोग से फायदा हो सकता है. मीन राशि वालों के सभी प्रयास सफल होंगे. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Horoscope 2026: जुलाई का महीना मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा, इसके बारे में आप पंडित सुरेश पांडेय से जान सकते हैं. मीन राशि के लिए जुलाई में पारिवारिक रिश्ते, पार्टनर से संबंध, हेल्थ और पैसों के लिए समय कैसा रहेगा. आइये इसके बारे में जानते हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के कुटुंब भाव का स्वामी ग्रह मंगल होता है. इस समय मंगल की स्थिति अभी वृषभ राशि में है. ऐसे में जुलाई का महीना इस संयोग से पारिवारिक मामले में मीन राशि के लिए बेहतर रहेगा.

महीने का दूसरा भाग रहेगा अच्छा

मीन राशि वालों के लिए 16 जुलाई के बाद महीने का दूसरा भाग अच्छा रहने वाला है. छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, आपको इसका समाधान मिलेगा. वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा. जीवन में किसी नई समस्या के कारण आप परेशान नहीं होंगे. जीवन में पुरानी चली आ रही समस्याओं को दूर कर सकेंगे. हालांकि, शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव के कारण रिश्ते में बहुत हल्का तनाव हो सकता है. समझदारी से काम लेंगे, तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी.

ये भी पढ़ें – Numerology Prediction: 20 जुलाई से इन लोगों के जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें 1 से 9 मूलांक का भविष्यफल

विज्ञापन

प्रयास होंगे सफल

लंबे समय से चल रहे प्रयास सफल होंगे. आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में लंबे समय से चल रहे प्रयास सफल होने की संभावना है. अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता आ सकता है. परिवार की सहमति से काम करें. आपको आने वाले समय में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. शादी के लिए रिश्ता पक्का होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि, इस बात को सार्वजनिक करने से बचें. सेहत को लेकर महीना ठीक रहने वाला है. देवगुरु बृहस्पति के कारण थोड़ा कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. आप हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी के समक्ष दीपक जलाएं. हनुमान जी को नारियल, लड्डू और तुलसी के पत्ते, पीले या लाल फूल की माला अर्पित करें. इसके बाद मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें.

ये भी पढ़ें – Feng Shui Tips: फेंगशुई में शुभ मानी जाती है इस जानवर की मूर्ति, घर-ऑफिस में रखने से करेंगे खूब तरक्की

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola