Astro Remedies: मकर राशि शनि देव की राशि है. मकर राशि में मंगल ग्रह उच्च के होते हैं. इन लोगों को खुद पर अधिक विश्वास होता है. ऐसे में कई बार इंसान घमंडी हो जाता है. यह लोग आसानी से किसी को माफ नहीं करते हैं. यह लोग अक्सर नकारात्मक सोच रखते हैं. इन लोगों को अपनी तारीफ सुनना पसंद होता है. ऐसे लोग जो इनकी बुराई करते हैं मकर राशि के लोगों को वह पसंद नहीं होते हैं.
मकर राशि के लोगों को खुद को मानसिक रूप से स्थिर रखना चाहिए. मकर राशि के लोगों को शनि देव और हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए. आपके लिए इन दोनों की उपासना करना लाभकारी होता है. मकर राशि के लोग शिव जी की उपासना भी कर सकते हैं. ऐसा करना मकर राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगा. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: सावधान! घर नहीं बुलाने चाहिए ऐसे लोग, बनते हैं बर्बादी की वजह, आचार्य चाणक्य से जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.









