---विज्ञापन---

Video: महाशिवरात्रि से पहले जरूर कर लें ये एक उपाय! खुशियों से भर जाएगा घर-परिवार

Mahashivratri 2026: घर-परिवार में खुशियों के लिए आपको महाशिवरात्रि से पहले खास उपाय करना चाहिए. आप यहां बताए उपाय को करके महादेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Author Edited By : Aman Maheshwari
| Updated: Feb 12, 2026 18:01
Share :

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को मनाया जाएगा. आप महाशिवरात्रि से पहले खास उपाय को कर सकते हैं. इस उपाय को करने से आपके ऊपर महादेव का आशीर्वाद बरसेगा. आप महाशिवरात्रि के पर्व से पहले शादीशुदा लोग घर में शिव परिवार की तस्वीर लगाएं. इसे घर में लगाने से परिवार में सुख-शांति रहती है और तरक्की होती है. घर में कलेश नहीं होता है और संतान के साथ मनमुटाव नहीं होता है.

शिव परिवार की ऐसी तस्वीर घर में लगाएं जिसमें शिव जी के साथ माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी हों. इसके साथ ही नंदी महाराज हों और शिव जी इस तस्वीर में प्रसन्न मुुद्रा में हों. आप घर में भगवान शिव का ऐसी प्रतिमा लगा सकते हैं. आजकल भगवान शिव वीडियो और सोशल मीडिया पर नीले रंग में प्रदर्शित किया जाता है. लेकिन यह गलत है. भगवान शिव की गौर वर्ण यानी गौरे रंग की प्रतिमा लगाएं. भगवान शिव को ‘कर्पूरगौरं’ कहते है, इसका अर्थ है कपूर के समान गोरा या श्वेत वर्ण होता है. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Surya Grahan 2026: शनि की राशि में सूर्य ग्रहण के साथ बन रहा दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को हो सकता है धनलाभ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 12, 2026 05:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.