टीएमसी यूपी में लड़ेगी चुनाव

Video: यूपी में एक सीट पर लड़ सकती है TMC, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव में बनी सहमति

Lok sabha election 2024: चंदौली लोकसभा सीट से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पोते राजेशपति त्रिपाठी को TMC पार्टी से उम्मीदवार बनाने की चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव में इस सीट पर सहमति बन गई है। इससे पहले टीएमसी की कांग्रेस के साथ वेस्ट बंगाल, असम और मेघालय में लोकसभा सीटों को लेकर बातचीत हुई है।

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, रोजाना नए राजनीतिक समीकरण देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की चंदौली लोकसभा सीट से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चुनाव लड़ने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार इसे लेकर TMC प्रमुख ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव में बातचीत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इस सीट पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पोते राजेशपति त्रिपाठी को TMC पार्टी से उम्मीदवार बनाने पर एक राय बनी है। इससे पहले खबर आई थी कि टीएमसी और कांग्रेस में वेस्ट बंगाल में दो सीटों पर चुनाव लड़ने पर बातचीत हुई है। वहीं, मेघालय और असम में भी कांग्रेस और टीएमसी के एक-एक सीट पर चुनाव लड़ने की खबर है। बताया जा रहा है कि टीएमसी मेघालय की तुरा लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारना चाहती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ