IND vs ENG

IND vs ENG: एजबेस्टन में इन 5 की वजह से पिछड़ी टीम इंडिया, बढ़ गई कप्तान गिल की टेंशन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया एक वक्त पर काफी आगे नजर आ रही थी लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कमाल की वापसी की है। टीम इंडिया के इस प्रदर्शन के लिए ये 5 लोग हैं जिम्मेदार

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मुकाबला बराबरी पर खड़ा हो चुका है। एक वक्त पर लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच में आसानी से जीत हासिल कर लेगी लेकिन हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ की जोड़ी ने टीम इंडिया को दिन में तारे दिखाने का काम किया। साल 2011 के बाद दोनों ने पहली बार इंग्लैंड की तरफ से भारत के खिलाफ 300 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है। टीम इंडिया की गेंदबाजी में इस खराब प्रदर्शन के लिए 5 लोगों को जिम्मेदार माना जा रहा है। पहले तो सेलेक्शन के लिए गौतम गंभीर को जिम्मेदार माना जाना चाहिए। क्यों उन्होंने कुलदीप यादव और बुमराह को इस मैच नहीं खिलाया। इसके बाद रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और नितीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन सवाल खड़े हो रहे हैं। इनमें से एक को भी इस मैच में विकेट नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ