---विज्ञापन---

Arjun Kapoor बने 2 एक्ट्रेस के तलाक की वजह? एक को किया डेट, दूसरी ने तुड़वा दिया उन्हीं का रिश्ता?

Arjun Kapoor Love Affairs: अर्जुन कपूर की लव लाइफ काफी कंट्रोवर्शियल है। एक्टर पर दो मशहूर एक्ट्रेस के तलाक करवाने के आरोप हैं। इन दोनों का नाम अर्जुन से जुड़ चुका है। वहीं, एक लड़की पर तो उनकी दूसरी गर्लफ्रेंड संग ब्रेकअप करवाने के आरोप लग रहे हैं।

Arjun Kapoor Love Affairs
---विज्ञापन---

Arjun Kapoor Love Affairs: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर पर दो हसीनाओं के तलाक करवाने के आरोप हैं। एक नाम तो सभी जानते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन की लव स्टोरी के चर्चे तो पूरी दुनिया में हैं। कहा जाता है कि अरबाज से तलाक लेने से पहले ही इन दोनों के दिल में एक-दूसरे के लिए प्यार पनप रहा था। वहीं, अर्जुन को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी भी गॉसिप हैं कि कुशा कपिला ने भी अर्जुन के प्यार में कैद होकर अपने पति को तलाक दे दिया था।

हालांकि, अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरों ने बज बनाया हुआ है। इसी बीच एक बार फिर कुशा की ट्रोलिंग शुरू हो गई है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि कुशा ही इन दोनों के अलग होने का कारण बनी हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद ही अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर सफाई दे दी है। कुशा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हर रोज अपने बारे में बकवास पढ़ती हूं। इसके बाद बस यही दुआ करती हूं कि मेरी मां ये सब न पढ़ लें।’ अब एक्ट्रेस ने इस बयान से तो साफ कर दिया है कि उनके बारे में उड़ रही सभी रूमर्स बकवास हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 02, 2024 09:03 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola