Kritika Malik: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी पहली वाइफ पायल हाल ही में अपने चौथे बच्चे के पेरेंट्स बने हैं. अरमान मलिक के पांच बच्चे हैं और अब चर्चा होने लगी है कि क्या अरमान मलिक 6वीं बार भी पिता बनने वाले हैं. दरअसल, पायल के बच्चे के जन्म के बाद ही कृतिका से भी सवाल पूछा जाने लगा है कि क्या वो भी अपने दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं या नहीं?
सोशल मीडिया पर कृतिका से ये सवाल लगातार पूछा जा रहा है, जिसके बाद कृतिका ने नए व्लॉग में इसका जवाब दिया है. कृतिका ने कहा कि अभी दूसरे बेबी के बारे में उन्होंने सोचा नहीं है. कृतिका ने कहा कि अभी 6वें बच्चे के बारे में कोई प्लानिंग नहीं है, लेकिन अगर भगवान की मर्जी होगी, तो हो जाएगा. कृतिका ने और क्या कहा? इसके लिए आप दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.









