Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL 2026: हर्षित राणा की रिप्लेसमेंट को लेकर KKR ने लिया चौंकाने वाला फैसला, जानकर हो जाएंगे हैरान

Harshit Rana: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, घुटने की चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा की रिप्लेसमेंट के रूप में फ्रेंचाइजी किसी अन्य गेंदबाज को टीम में शामिल नहीं करेगी.

Author Edited By : Sanjeet
| Updated: Mar 17, 2026 22:10
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मुख्य अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को घुटने में चोट लगी थी.

हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ चोट लगी थी.

KKR ने हर्षित राणा को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

अतिरिक्त जानकारी

रिपोर्ट के अनुसार, हर्षित राणा पूरे आईपीएल सीजन से बाहर नहीं होंगे और उनके ठीक होकर टीम में शामिल होने की उम्मीद है.

Harshit Rana

IPL 2026, Harshit Rana Replacement: आईपीएल 2026 की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. 28 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. वहीं, सीजन के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हर्षित को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी और वह वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए. ऐसे में अब फैंस हर्षित के रिप्लेसमेंट का इतंजार कर रहे हैं, लेकिन केकेआर ने अभी तक उनकी जगह टीम में शामिल नहीं किया है.

वहीं, अब एक रिपोर्ट सामने आई है कि KKR ने हर्षित की रिप्लेसमेंट या उनके टूर्नामेंट से बाहर होने का ऐलान नहीं करने का फैसला किया है. यानी फ्रेंचाइजी उनका रिप्लेसमेंट नहीं लाएगी. ESPN क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में सामने आई है जिसमें बताया गया है कि हर्षित राणा पूरा सीजन मिस नहीं करेंगे. हर्षित ठीक हो रहे हैं और वह आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. केकेआर को उम्मीद है कि हर्षित सीजन के दौरान किसी भी समय फिट होकर टीम में शामिल हो सकते हैं. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- PAK vs BAN: सलमान आगा के रन आउट विवाद पर MCC ने सुनाया बड़ा फैसला, खेल भावना को लेकर कही ये बात

---विज्ञापन---
First published on: Mar 17, 2026 10:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.