Horoscope July 2026: जुलाई महीने में ग्रहों की स्थिति से राशियों के जीवन पर असर देखने को मिलेगा. सिंह राशि में केतु गोचर कर रहे हैं. 16 जुलाई तक सूर्य आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे. इसके बाद 12वें भाव में गोचर कर जाएंगे. ऐसे में आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. नौकरी और कारोबार में लाभ के योग बनेंगे. मंगल के 10वें भाव में होने से आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
सिंह राशि के लोगों के घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आप लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. काम में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है. 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह सिंह राशि के 12वें भाव में गोचर करेंगे. बुध ग्रह अस्त और वक्री अवस्था में हैं. ऐसे में सिंह राशि वालों को सावधान रहना होगा. घर-परिवार में मामूली तनाव भी हो सकता है. आप लोगों को शनि, केतु और राहु ग्रह से अशुभ फल मिलेंगे.
ये भी पढ़ें – Guru Gochar: गुरु पद नक्षत्र गोचर से 4 राशियों को मिलेगा लाभ, करियर-कारोबार में करेंगे तरक्की
मकर राशि
मकर राशि वालों के 7वें भाव में बुध, बृहस्पति और शुक्र के होने से जुलाई महीने की शुरुआत अच्छी होगी. पंचम भाव में मंगल और तृतीय भाव में शनि का होना आपके लिए ठीक रहेगा. आप लोगों के लिए बृहस्पति, शनि, बुध और मंगल ग्रह शुभ फलदायी साबित होंगे. मकर राशि वालों को कारोबार में लाभ मिलेगा. आपको मुनाफा अधिक होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आपके वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है. रिश्तों को लेकर संभलना होगा.
शनि ग्रह के प्रभाव से सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह 7वें भाव में गोचर करेंगे. आपको बुध ग्रह से शुभ परिणाम मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपकी आमदनी बढ़ेगी. मकर राशि वालों को सूर्य, शुक्र और राहु ग्रह से औसत फल मिलेंगे. सिंह और मकर राशि के बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
13 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
14 hrs agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
1 day agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 day agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines