---विज्ञापन---

Video: राहुल गांधी के भाषण के बीच चिल्लाने लगी महिला, देखिए फिर क्या हुआ?

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी लेटरल एंट्री भर्ती से अडानी और आरएसएस को फायदा पहुंचाना चाहती थी। लेकिन कांग्रेस के इसका विरोध किया, जिसके बाद सरकार को इसे वापस लेना पड़ा।

Rahul Gandhi
---विज्ञापन---

Jammu-kashmir assembly election 2024: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जम्मू-कश्मीर दौरे पर अजीब वाकाया हुआ। दरअसल, कांग्रेस के दोनों नेता श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। यहां एक सभागार में राहुल गांधी अभी कार्यकर्ताओं को संबंधित ही कर रहे थे कि सभा में बैठी एक महिला कार्यकर्ता जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

महिला का कहना था कि वह उनसे कुछ बात पूछना चाहती है। इस पर राहुल ने उसे शांत रहकर बैठने की सलाह दी। राहुल ने कहा कि मैडम आप बैठ जाइए, इस तरह डिस्टर्ब मत कीजिए। उनका कहना था कि आपको जो बात करनी है आप सभा खत्म होने के बाद में कर लीजिएगा। बता दें जम्मू-कश्मीर दौरे पर राहुल गांधी बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ काफी आक्रमक नजर आए।

---विज्ञापन---

एक जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी सीना चौड़ा करके भाषण देते थे और अब बोलते हुए वह झुककर खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम मोदी के खिलाफ खड़ा होगा। सरकार बीजेपी नहीं कांग्रेस कार्यकर्ता चलाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी लेटरल एंट्री भर्ती से अडानी और आरएसएस को फायदा पहुंचाना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस के इसका विरोध किया, जिसके बाद सरकार को इसे वापस लेना पड़ा।

First published on: Aug 23, 2024 08:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola