---विज्ञापन---

Video: इजराइल को पटकनी देने वाले खामेनेई क्यों छोड़ रहे गद्दी? कौन होगा ईरान का नया उत्तराधिकारी?

Israel Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सूत्रों से पता लगा है कि वे अपना पद छोड़ना चाह रहे हैं। इजराइल के साथ लगातार चल रहे तनाव के बीच यह खबर ईरान के लिए कतई अच्छी नहीं है। मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Israel Iran Row: इजराइल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। मौका मिलते ही दोनों देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इजराइल को ईरान से लगातार चुनौती मिल रही है। सूत्रों से पता लगा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई अपना पद छोड़ना चाह रहे हैं। तनाव के बीच यह खबर ईरान के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। आखिर क्यों खामेनेई अपने पद को छोड़ना चाह रहे हैं? इसके पीछे वजह है उनका खराब स्वास्थ्य। खामेनेई 85 वर्ष के हो चुके हैं। जो गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक नए उत्तराधिकारी के तौर पर उनके दूसरे नंबर के बेटे मोजतबा खामेनेई का नाम सबसे आगे चल रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। नए उत्तराधिकारी की नियुक्ति में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। नया उत्तराधिकारी कौन हो सकता है? क्या खामेनेई के बीमार होने की बातें सही हैं? देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

---विज्ञापन---

First published on: Oct 27, 2024 07:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola