Ishan Kishan

VIDEO: भारत-बांग्लादेश सीरीज के बीच दलीप ट्रॉफी में फेल हुए ईशान किशन, वापसी का रास्ता हुआ मुश्किल

Ishan Kishan: दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया A बनाम इंडिया C की ओर से खेले जा रहे मुकाबले में ईशान किशन भाग ले रहे हैं। इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी टीम को निराश किया। वह सस्ते में ही पवेलियन लौट गए।

Ishan Kishan: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेल जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दिन 308 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। भारत की ओर से शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दलीप ट्रॉफी 2024 में हिस्सा ले रहे हैं। इंडिया A और इंडिया C के बीच खेले जा रहे मैच में ईशान किशन का बल्ला नहीं चल सका। वह आवेश खान की गेंद पर 11 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ईशान, टीम इंडिया में वापसी का रास्ता तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन

हालांकि अब निराशाजनक पारी के बाद ईशान का भारतीय टीम में वापसी का रास्ता बंद हो सकता है। बता दें कि बीसीसीआई ने अब तक भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही सीरीज के दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। ईशान दलीप ट्रॉफी में बड़ी पारी खेलकर अपने दावेदारी भारतीय टीम में ठोक सकते थे। लेकिन अब उनकी फ्लॉप पारी भारतीय टीम में वापसी के लिए रोड़ा बनेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ