---विज्ञापन---

Video: ईरान के Nuclear ठिकानों पर इजरायल ने किया हमला!

Iran Israel War: इजरायली और अमेरिकी अधिकारियों ने मीडिया के समक्ष ये दावा किया है कि इस हमले में तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को बड़ा नुकसान हुआ है।

---विज्ञापन---

Iran Israel War: इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इजरायल ने ईरान पर बड़ा हवाई हमला किया था, दरअसल, ये हमला तो अक्टूबर के आखिर में किया गया था। हालांकि, उस समय ईरान ने किसी भी बड़े नुकसान से इनकार किया था। लेकिन अब इजरायली अधिकारियों ने दावा किया है कि हमले में ईरान की सीक्रेट न्यूक्लियर रिसर्च सुविधा को निशाना बनाया गया था, जिसने देश की परमाणु बम बनाने की क्षमता को काफी हद तक समाप्त कर दिया गया है। बता दें ईरान ने 2003 में अपने सैन्य परमाणु कार्यक्रम को बंद दिया था। इसके बाद से ही रिसर्च सुविधा में उससे संबंधित उपकरण रखे हुए थे।

जानकारी के अनुसार इजरायल ने इस हमले में 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया था। इजरायली और अमेरिकी अधिकारियों ने मीडिया के समक्ष ये दावा किया है कि इस हमले में तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को बड़ा नुकसान हुआ है। अब सोशल मीडिया पर इसकी कुछ फोटो वायरल हैं।  मीडिया को दिए बयान में एक इजरायली अधिकारी ने कहा कि ईरान के जिस पारचिन सैन्य परिसर को निशाना बनाया गया था उसके अंदर तालेघन 2 न्यूक्लियर फैसिलिटी थी, जिसका यूज 2003 से पहले परमाणु उपकरण के लिए विस्फोटकों के परीक्षण के लिए किया जाता था।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 16, 2024 04:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola