Sunrisers Hyderabad SWOT Analysis: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और सभी 10 टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. सीजन के ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. वहीं, टूर्नामेंट के शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को शुरुआती कुछ मैचों के लिए कप्तान नियुक्त किया है. टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी चोट से उबर रहे हैं और ऐसे में वह सीजन के शुरुआती कुछ मैचों को मिस कर सकते हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ईशान की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद किस प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरेगी? क्या SRH की टीम इस बार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर ट्रॉफी अपने नाम कर पाऐगी? तो चलिए जानते हैं सनराइजर्स हैदराबाद टीम की ताकत और कमजोरी क्या-क्या हैं?
आईपीएल 2025 में SRH ने जोरदार शुरुआत की थी, लेकिन बीच में बैटिंग लड़खड़ा गई और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होकर छठे नंबर पर खत्म हुई. अब नए सीजन में टीम पूरी तरह तैयार दिख रही है और पिछली गलतियों को सुधारने पर फोकस कर रही है. SRH की सबसे बड़ी ताकत उसका टॉप ऑर्डर है. अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की चौकड़ी किसी भी मैच का रुख आसानी से पलट सकते हैं. अभिषेक और हेड शुरुआत से ही अटैक करने में भरोसा रखते हैं, जबकि ईशान किशन गेम का फ्लो बनाए रखते हैं. अब कप्तान बनने के बाद उन पर जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है. मिडिल ओवर्स में क्लासेन मैच फिनिश करने का दम रखते हैं, और लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी टीम को एक्स्ट्रा पावर देते हैं. जहां बैटिंग SRH की सबसे बड़ी ताकत है, वहीं बॉलिंग थोड़ा चिंता का विषय लगती है. पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और शिवम मावी जैसे गेंदबाज मौजूद हैं, लेकिन फिर आक्रामक गेंदबाजी अटैक में कमजोर नजर आती है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी को हुई इंजरी









