Maa Durga Aarti Niyam

Video: चैत्र नवरात्रि में इन चीजों व विधि से करें मां दुर्गा की आरती, रोग-कष्ट से रहेंगे मुक्त

Maa Durga Aarti Niyam: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के दौरान आरती करना शुभ होता है. हालांकि, आरती से जुड़े भी कई नियम हैं, जिन्हें अपनाने से ही पूजा का पूरा फल मिलता है. यहां पर आप जान सकते हैं कि किन चीजों व विधि से मां दुर्गा की आरती करना शुभ होता है.

Maa Durga Aarti Niyam: आरती एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो पूजा के अंत में किया जाता है. आरती के माध्यम से देवी-देवताओं को प्रेम, समर्पण व श्रद्धा व्यक्त की जाती है, जिसके बिना पूजा पूरी नहीं होती है. खासकर, किसी पर्व या व्रत के दिन भगवान की आरती करना शुभ होता है. कहा जाता है कि सही चीजों व तरीके (विधि) से आरती करने से व्यक्ति को रोग और विभिन्न कष्टों से मुक्ति मिलती है.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, जो कि 27 मार्च 2026 को खत्म होगा. वहीं, इसकी शुरुआत 19 मार्च 2026, दिन बुधवार को हुई थी. मान्यता है कि इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ मां दुर्गा की पूजा और आरती करना शुभ होता है. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि मां दुर्गा की कुल 14 बार आरती (4 बार चरणों की, 2 बार नाभि की, 1 मुख की, 7 बार पूरे शरीर की) करनी चाहिए, जबकि दीपक में हमेशा बत्तियां 5, 7, 11 यानी विषम संख्या में रखनी चाहिए.

विज्ञापन

आरती से जुड़े अन्य नियमों के बारे में आप ऊपर दिए गए वीडियो में जान सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ