Team India

ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया सिलेक्शन पर 5 चौंकाने वाली खबर आई सामने, जानिए क्या है प्लान?

ODI World Cup 2027: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया सिलेक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2027 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने अभी से ही अपनी कमर कस ली है और सिलेक्टर्स ने 20 संभावित खिलाड़ियों की एक लिस्ट भी तैयार कर ली है.

ODI World Cup 2027: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले भारतीय वनडे टीम सिलेक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल से पहले टीम इंडिया की मैनेजमेंट, चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर, कोच गौतम गंभीर और BCCI अधिकारियों की कप्तान के साथ एक बड़ी मीटिंग हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम सिलेक्टर्स ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए करीब 20 संभावित खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है और आईपीएल 2026 के दौरान इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्रोग्रेस पर पैनी नजर रखी जाएगी.

विज्ञापन

भले ही वर्ल्ड कप में अभी काफी समय है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सिलेक्टर्स के पास एक शुरुआती लिस्ट तैयार है. रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2026 के दौरान सेलेक्शन कमेटी के मेंबर्स एसएस दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और प्रज्ञान ओझा स्टेडियम में मौजूद रहकर खिलाड़ियों को परखेंगे. BCCI चाहता है कि हर सेलेक्टर हफ्ते में कम से कम एक मैच मैदान पर जाकर देखे. इस तरह पांच सेलेक्टर्स मिलकर हफ्ते के 5 मैचों को वेन्यू से कवर करेंगे. बाकी मैचों पर वे टीवी के जरिए नजर रखेंगे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिलहाल सेलेक्टर्स का पूरा फोकस सिर्फ 2027 वर्ल्ड कप पर है, वे अभी लॉस एंजिल्स ओलंपिक या 2028 के टी20 वर्ल्ड कप के बारे में नहीं सोच रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ