Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL 2026 को लेकर कप्तान रियान पराग ने दिया बड़ा बयान, सूर्यवंशी और जायसवाल के भरोसे नहीं है टीम

IPL 2026: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सवाल फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर उठ रहा है. पिछले सीजन में वो कार्यवाहक कप्तान के रूप में नजर आए हैं. सीजन 19 से पहले उन्होंने अपनी टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Author Written By: Aditya | Updated: Mar 20, 2026 22:06
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की रणनीति

आईपीएल 2025 के दूसरे हाफ में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए सलामी बल्लेबाजी की थी.

राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग ने कहा कि टीम 1 या 2 खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं है.

पराग के अनुसार, टूर्नामेंट जीतने के लिए सभी बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और ऑलराउंडरों को अपनी भूमिका निभानी होगी.

रियान पराग का बयान

रियान पराग ने यह भी कहा कि यदि किसी बल्लेबाज को 700 रन बनाने हैं, तो अन्य बल्लेबाजों को उसका साथ देना होगा.

riyan parag press conference

IPL 2026: आईपीएल 2025 के दूसरे हाफ में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे. कुछ ऐसा ही नजारा अब आईपीएल 2026 के दौरान भी दिखने वाला है. राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग से इस जोड़ी को लेकर भी सवाल किया गया. जिसको लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अन्य 9 फ्रेंचाइजियों को भी साफ कर दिया है कि वो सिर्फ 1 या 2 खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं है. 

रियान पराग ने आईपीएल 2026 से पहले दिया बड़ा बयान 

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और हेड कोच कुमार संगकारा ने कई बड़े सवालों का जवाब दिया. जहां पर कप्तान पराग से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा सवाल पूछा गया. उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘टीम किसी एक या 2 खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रह सकती है. टूर्नामेंट जीतने के लिए सभी बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. ऑलराउंडर खिलाड़ियों को अपना रोल निभाना होगा. वहीं गेंदबाजों को भी विकेट निकालना होगा. हालांकि किसी बल्लेबाज को 700 रन बनाना होगा, तो अन्य बल्लेबाजों को उसका साथ देना होगा.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भारतीय दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, BCCI के ऊपर खड़े किए बड़े सवाल

पराग के पूरे बयान को जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बनाना चाहते हैं 2000-3000 रन! सीजन 19 से पहले दिया बड़ा बयान 

First published on: Mar 20, 2026 10:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.