वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बनाना चाहते हैं 2000-3000 रन! सीजन 19 से पहले दिया बड़ा बयान 

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2008 में ट्रॉफी उठाई थी. उसके बाद से ही टीम दूसरी ट्रॉफी की इंतजार कर रही है. आईपीएल 2026 में उनकी टीम तैयार नजर आ रही है. सभी की निगाहें 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई है. उन्होंने अब सीजन 19 को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. इस टीम में मैच विनर युवा खिलाड़ियों की भरमार नजर आ रही है. जिसमें सबसे बड़ा फिलहाल वैभव सूर्यवंशी का नजर आ रहा है. सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होने के बाद भी सभी की ध्यान वैभव सूर्यवंशी पर टिका हुआ है. वैभव से सभी उनकी प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं. आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन को लेकर वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा बयान दिया है. वो इस सीजन 2000-3000 रन बनाना चाहते हैं. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान 

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर आईपीएल 2026 के दौरान सभी की नजरें रहने वाली है. वो आईपीएल 2026 से पहले रवींद्र जडेजा के साथ एक इवेंट में शामिल हुए थे. जहां पर उनके पूछा गया कि उनका आईपीएल 2026 में कितने रन का टारगेट है? इस सवाल को सुनकर वैभव सूर्यवंशी ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘ऐसा सवाल पूछोगे तो मैं कहूंगा 2000-3000 रन मारूंगा.’ वैभव का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी ठहाके लगाकर हंसने लगे. दरअसल आज तक एक आईपीएल सीजन में किसी भी खिलाड़ी ने 1 हजार रन भी नहीं बनाए हैं. ऐसे में 2000 या 3000 रन तो कोई बना ही नहीं सकता. वैभव सूर्यवंशी अगर इस सीजन 500 से ज्यादा रन बनाते हैं, तो टीम इंडिया के लिए अपना दावा ठोक देंगे. 

विज्ञापन

बहुत ज्यादा दबाव में होंगे वैभव सूर्यवंशी 

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में 7 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 36 की औसत और 206.55 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 के दौरान वो इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे. जिससे उनकी टीम को लगभग हर मैच में तेज शुरुआत मिल सके. हालांकि उनके ऊपर इस सीजन में दबाव रहने वाला है. सभी फ्रेंचाइजी उनके खिलाफ खास प्लान के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ