भारतीय दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, BCCI के ऊपर खड़े किए बड़े सवाल

Laxman Sivaramakrishnan Retirement from commentary: भारत के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने बीसीसीआई की कमेंट्री संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है. इसी के साथ उन्होंने बीसीसीआई के ऊपर भी बड़े आरोप खड़े किए हैं.

jacket - 2026-03-20T184814.523

Laxman Sivaramakrishnan Retirement from commentary: भारत के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने बीसीसीआई कमेंट्री से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी हर किसी को दी है. इसी के साथ उनके पोस्ट पर बवाल खड़ा हो गया है. लेग स्पिन गेंदबाज रहे शिवरामकृष्णन ने बीसीसीआई के ऊपर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पोस्ट के मुताबिक उनको 23 साल के इस लंबे करियर में एक बार भी टॉस और प्रेजेंटेशन करने का मौका नहीं दिया गया. 

विज्ञापन

BCCI पर लग रहे आरोप

भारत के लिए महज 17 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अचानक कमेंट्री से संन्यास का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “अगर मुझे टॉस और प्रेजेंटेशन के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया वो भी 23 सालों तक तो वहीं दूसरी तरफ नए आए हुए लोगों को पिच रिपोर्ट और टॉस प्रेजेंटेशन में जाने के लिए मिला वो भी शास्त्री की कोचिंग तक भी. आपको क्या लगता है इसका क्या कारण हो सकता है.”

विज्ञापन

इसके जवाब में एक फैन उनके पोस्ट पर इसका जवाब में कमेंट करता है कि शायद आपको रंग के चलते आपको टॉस के लिए नहीं बुलाया गया. इसके जवाब में शिवरामकृष्णन लिखते हैं ‘बिल्कुल’. 

कैसा रहा शिवरामकृष्णन का क्रिकेट करियर?

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने साल 1983 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था. उन्होंने टीम के लिए केवल 9 टेस्ट मैच ही खेले हैं तो वहीं 16 वनडे मैचों में भी उन्होंने भारत की जर्सी पहनी है. उन्होंने टेस्ट मैचों में टीम के लिए 15 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम 15 विकेट रहे हैं. फर्स्ट क्लास में उनके आंकड़े बेहद ही शानदार नजर आते हैं. उन्होंने 76 मैचों में 154 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक भी जड़े हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ