Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

RCB के इस स्टार को लेकर दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान, कहा टीम इंडिया में एंट्री लगभग पक्की

Dinesh Karthik: आईपीएल 2026 में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. फ्रेंचाइजी ने घरेलू मैदान पर अपने दोनों ही मुकाबले जीत लिए हैं. इस दौरान टीम के कई मैच विनर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम के मेंटर दिनेश कार्तिक इस युवा खिलाड़ी से प्रभावित नजर आ रहे हैं.

Author Written By: Aditya | Updated: Apr 7, 2026 17:56
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

देवदत्त पडिक्कल पर दिनेश कार्तिक के विचार

दिनेश कार्तिक ने देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी की तारीफ की है, खासकर नंबर 3 पर उनके प्रदर्शन की।

कार्तिक का मानना है कि अगर पडिक्कल इसी तरह खेलते रहे तो उन्हें टीम इंडिया से लंबे समय तक दूर नहीं रखा जा सकता।

उन्होंने पडिक्कल को एक बेहतरीन खिलाड़ी बताया है जिसने घरेलू क्रिकेट में भी खूब रन बनाए हैं।

पडिक्कल की नेतृत्व क्षमता

दिनेश कार्तिक के अनुसार, 25 वर्षीय पडिक्कल ड्रेसिंग रूम में एक लीडर की भूमिका निभा रहे हैं और अपने विचारों से योगदान दे रहे हैं।

royal challengers bengaluru

Dinesh Karthik: आरसीबी की टीम के पास कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने किया है. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए पडिक्कल मैच का रुख बदल दे रहे हैं. जिसके कारण ही अब टीम के मेंटर दिनेश कार्तिक भी उनसे बहुत ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं. हाल में ही उन्होंने पडिक्कल की जमकर तारीफ की है. उनका मानना है कि अगर पडिक्कल इसी अंदाज में खेलते रहे, तो उनकी टीम इंडिया में जगह बन सकती है. 

देवदत्त पडिक्कल की तारीफ में बोले दिनेश कार्तिक 

शानदार फॉर्म में चल देवदत्त पडिक्कल की तारीफ करते हुए दिनेश कार्तिक ने जिओहॉटस्टार पर कहा, ‘वो क्रिकेटिंग शॉट्स खेल रहे हैं और गेंद को शानदार तरीके से मार रहे हैं. अगर वे इसी तरह से बल्लेबाजी करते रहे, तो टीम इंडिया से उन्हें लंबे समय तक दूर नहीं रखा जा सकता. वे एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और घरेलू क्रिकेट में भी खूब रन बनाए हैं. वो ड्रेसिंग रूम में एक लीडर की भूमिका निभा रहा है. पडिक्कल 25 साल की उम्र में अपने विचारों और लीडरशिप से योगदान दे रहे हैं. उन्हें इस तरह से देखना बहुत अच्छा लग रहा है.’  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बीच PSL गिरफ्तार हो सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर, कोर्ट ने जारी किया फरमान 

कार्तिक का पूरा बयान जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: BCCI की एक गलती से IPL को हो रहा करोड़ों का नुकसान, हर फ्रेंचाइजी को भी लग रहा 100 करोड़ का चूना!

First published on: Apr 07, 2026 05:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.