Nicholas Pooran
विज्ञापन

IPL 2025: निकोलस पूरन ने दिल्ली के खिलाफ बल्ले से मचाया हाहाकार, छक्कों की कर दी बारिश

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने बल्ले से तहलका मचा दिया. अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला किया था.

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने बल्ले से तहलका मचा दिया. अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला किया था. जिसे लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने गलत साबित कर दिया. पूरन ने इस मुकाबले में युवा विपराज निगम के एक ओवर में छक्कों की बारिश कर दी.

निकोलस पूरन का चला बल्ला  

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. इस दौरान पूरन का स्ट्राइक रेट 250 का रहा. मिचेल मार्श ने भी पूरन का साथ दिया. मार्श ने 36 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान मार्श ने 6 चौके और 6 छक्के जड़े. ज्यादा जानकारी के लिए पूरा वीडियो देखें…

Advertisment

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ