RR vs KKR: गंभीर की 'नारायण चाल' हुई हिट, मैदान से बाहर रहकर गौतम ने खेला मास्टर स्ट्रोक

Gautam Gambhir Masterstroke: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केकेआर के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुनील नारायण के बल्ले से तूफानी शतक देखने को मिली है। नारायण की इस पारी को गौत गंभीर का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है।

IPL 2024 RR vs KKR Sunil Narayan Century Credit Gautam Gambhir call opening

Gautam Gambhir Masterstroke: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाया था। इस दौरान कोलकाता के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुनील नारायण ने शानदार शतक जड़ दिया है। उन्होंने महज 56 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली है। यह शतक भले ही सुनील नारायण ने मारा है, लेकिन यह मास्टर स्ट्रोक गौतम गंभीर का माना जा रहा है।

बता दें कि इस सीजन से पहले जब गंभीर कोलकाता के साथ बतौर कप्तान जुड़े थे या फिर बतौर मेंटर थे, तब वह सुनील नारायण को ओपनिंग करने के लिए बुलाते थे। लेकिन जब गंभीर ने केकेआर को छोड़ा, तो सुनील को रेगुलर ओपनिंग नहीं कराया जाने लगा था। लेकिन अब जब गंभीर एक बार फिर से कोलकाता के मेंटर बने हैं, तो वह सुनील को ओपनिंग करने के लिए बुलाने लगे हैं। सुनील ने इस मौके का फायदा बखूबी निभाया है।

इस वीडियो में देखें हमारी पूरी रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ