Asia Cup: ये 4 देश हो सकते हैं एशिया कप के मेजबान, वनडे और T20 के 2-2 टूर्नामेंट संभव

Asia Cup: एशिया कप को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से इसके आयोजन को लेकर चर्चा की जा रही है। इसके संभावित होस्ट और वेन्यू भी सामने आए हैं। आइए जानते हैं पूरी जानकारी…

Asia Cup

Asia Cup

Asia Cup: अगले साल होने वाले एशिया कप को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने इसके लिए अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। पिछले साल एशिया कप के आयोजन को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी क्योंकि टीम इंडिया को पाकिस्तान में खेलने नहीं भेजा गया था। हालांकि अब कहा जा रहा है कि आने वाले एशिया कप टूर्नामेंट्स में इस विवाद से बचने के लिए चार स्थानों का चयन किया जा रहा है।

विज्ञापन

चार देश संभावित मेजबान

क्रिकबज की रिपोर्ट के  अनुसार, एशिया कप का आयोजन श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में किया जा सकता है। इन्हें संभावित मेजबान के रूप में देखा जा रहा है। एसीसी ने इसके साथ ही मीडिया राइट्स देने के लिए टेंडर जारी करने की योजना बनाई है। कहा जा रहा है कि इसकी प्रक्रिया अगले महीने में शुरू की जा सकती है। इस प्रक्रिया के जुलाई तक पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

एशिया कप के चार टूर्नामेंट

रिपोर्ट के अनुसार, एसीसी की ओर से चार साल और आठ साल दोनों तरह के सौदों की पेशकश की जाएगी। टेंडर में अगले आठ साल में एशिया कप के चार टूर्नामेंट कराने की बात कही गई है। जिसमें दो 50 ओवर और दो T20 प्रतियोगिताएं शामिल हैं। यानी अगले 8 साल में दो 50 ओवर और दो टी-20 प्रतियोगिताएं देखने को मिल सकती हैं।

श्रीलंका और पाकिस्तान ने की थी मेजबानी

आपको बता दें कि हर दो साल में एशिया कप का आयोजन किया जाता है। साल 2014 के बाद से एक बार टी-20 और एक बार वनडे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। पिछले वनडे टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका और पाकिस्तान ने मिलकर की थी। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर बेस था। जिसमें कुछ मैच पाकिस्तान और बाकी मैच श्रीलंका में आयोजित किए गए थे। हालांकि अब इस विवाद से बचने के लिए भारत या पाकिस्तान से बाहर टूर्नामेंट कराने पर चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ