हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: सरफराज खान ने 'जबरदस्ती' कप्तान रोहित को मनाया, टीम इंडिया को विकेट दिलाया

India vs New Zealand: पुणे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जारी है। इस मैच में सरफराज खान ने विल यंग के शॉट पर जिद्द करके कप्तान रोहित शर्मा से डीआरएस लेने को कहा, जिसका बाद में टीम इंडिया को फायदा हुआ।

विज्ञापन
Team India

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने लंच से पहले कप्तान टॉम लाथम और विल यंग के रूप में दो विकेट गंवाए। दोनों ही विकेट भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने झटके। वैसे तो विल यंग का विकेट अश्विन ने झटका, लेकिन इसमें भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान का भी अहम रोल रहा।

दरअसल अश्विन की गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने यंग का कैच लपका। यहां पंत के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा या विराट कोहली को कैच को लेकर कोई अंदाजा नहीं था। लेकिन यहां सरफराज को लगा कि गेंद बल्ले से लगी। उन्होंने यहां रोहित को डीआरएस लेने के लिए राजी किया, जिससे टीम इंडिया को विकेट मिल गया।

अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें;- WTC Points Table: एशिया में 10 साल बाद जीती साउथ अफ्रीका, पॉइंट्स टेबल में बढ़ा दी भारत की टेंशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola