---विज्ञापन---

IND vs ENG: रैंक टर्नर होगी रांची की पिच, इससे इंग्लैंड को क्या है परेशानी?

India vs England 4th Test Ranchi Pitch: भारत-इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। रांची की पिच पर अपडेट भी सामने आया है। जिससे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स थोड़े परेशान भी नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि रांची की पिच किन गेंदबाजों को मदद करेगी।

India vs England
---विज्ञापन---

India vs England 4th Test Ranchi Pitch: भारत-इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से रांची में चौथा टेस्ट खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। ऐसे में सीरीज जीतने के लिए रांची का मुकाबला अहम होगा। रांची की पिच कैसी होगी, इसे लेकर कई सवाल हैं। अब इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

रैंक टर्नर होगी पिच

जानकारी के अनुसार, रांची की पिच रैंक टर्नर होगी। रैंक टर्नर पिच स्पिनर्स को पहले ही दिन से मदद करती हैं। माना जाता है कि ये दूर से थोड़ी घासदार दिखाई देती हैं। जबकि उसमें कई दरारें रहती हैं। इस पिच के अपडेट सामने आने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स खासे परेशान हैं।

---विज्ञापन---

उन्हें बॉल के पहले ही दिन से घूमने की चिंता लग रही है। उन्होंने कहा है कि मैंने ऐसी पिच की उम्मीद नहीं की थी। पिछले टेस्ट में भी चार दिन में रैंक टर्नर पिच नहीं थी। अगर इंग्लैंड मैच को थोड़ा ढंग से खेल लेती तो पांचवें दिन तक भी जा सकता था। इंग्लैंड को रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा से सावधान रहना होगा।

First published on: Feb 22, 2024 11:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola