Team India Possible ODI Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. दोनों देशों के बीच इसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. बताया जा रहा है कि इस हफ्ते चयनकर्ताओं की बैठक होगी, जिसमें 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा. सभी के मन में सवाल है कि भारत का स्क्वाड कैसा होगा. हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, वहीं इंडिया A के लिए हालिया प्रदर्शन और श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद ऋतुराज के लिए टीम में जगह बनाना भी मुश्किल है.
NZ सीरीज के लिए भारत का संभावित वनडे स्क्वाड
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर की वापसी हो सकती है. ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया एकदिवसीय श्रृंखला का हिस्सा नहीं थे. रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल का स्क्वाड में चुना जाना तय है.
ईशान किशन को बैकअप विकेटकीपर और यशस्वी जायसवाल को बैकअप ओपनर के रूप में चुना जा सकता है. नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे महत्वपूर्ण ऑलराउंडर भी स्क्वाड का हिस्सा हो सकते हैं. इसके अलावा कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को भी टीम इंडिया में जगह मिल सकती है.
ये भी पढ़ें:- जो रोहित-विराट नहीं कर पाए, वो गिल ने कर दिखाया, बने 5 बार ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
44 mins agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
14 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
14 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
19 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
22 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines